फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Health news in district.

Bageshwar News: आपातकालीन कक्ष में दो दिन में 233 मरीजों ने कराई जांच

Sun, 08 Jun 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 08 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
बागेश्वर के जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। संवाद
बागेश्वर। दो दिन अस्पताल की ओपीडी बंद रहने के दौरान मरीजों को आपातकालीन कक्ष में जांच करवाने की सुविधा मिली। इस दौरान 233 लोगों ने अस्पताल में जांच कराई। शनिवार को ईद के अवकाश के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही। इसके बावजूद जांच करवाने के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंचे। आपातकालीन कक्ष में 151 लोगों ने जांच करवाई। रविवार को अपेक्षाकृत मरीजों की संख्या कम रही और 82 लोगों ने इमरजेंसी कक्ष में आकर चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान डॉ. गुंजन और डॉ. गिरजा शंकर जोशी ने मरीजों की जांच की। अधिकतर मरीज वायरल फीवर और पेट की समस्या वाले आए थे। सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि अवकाश के दिन आने वाले मरीजों की जांच इमरजेंसी कक्ष में की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed