{"_id":"6847221727e20ed28b094fbb","slug":"health-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116251-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी
Mon, 09 Jun 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के रक्तकोष में खून की कमी है। ब्लड बैंक में महज 10 यूनिट रक्त की उपलब्धता है। एबी पॉजीटिव समेत सभी निगेटिव रक्त समूह की लंबे समय से कमी बनी है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को रक्त उपलब्ध नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल के रक्तकोष में 150 यूनिट तक रक्त भंडारण की क्षमता है। अस्पताल में उपचार, प्रसव और सर्जरी के दौरान रक्त की अत्यंत आवश्यकता पड़ने पर मरीज के तीमारदार रक्तकोष में पहुंचते हैं।
रक्त की कमी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीज के परिजन सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदाता की खोज कर रक्त जुटाते हैं। कई बार रक्त नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
रक्त कोष में सामाजिक संगठन रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्तदान करते हैं। वर्तमान में जिला अस्पताल में बी पॉजिटिव रक्त समूह के दो यूनिट, ए पॉजिटिव और ओ पॉजिटिव रक्तसमूह का चार यूनिट रक्त उपलब्ध है। निगेटिव रक्तसमूह का रक्तकोष में एक भी यूनिट रक्त नहीं है।