फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   He met the van panchayat head

मुख्यमंत्री से मिले वन पंचायत सरपंच

Tue, 02 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Tue, 02 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

 वन पंचायत सरपंचों को मानदेय, अधिकार संपन्न बनाने की मांग को लेकर वन पंचायत संगठन का शिष्टमंडल दून में सीएम हरीश रावत से मिला। सीएम ने संगठन को विश्वास दिलाया कि वन पंचायत सरपंचों को अधिकार संपन्न बनाया जाएगा।

विज्ञापन


वन पंचायत संगठन के जिला महामंत्री नरेंद्र परिहार ने बताया कि सीएम से वन पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने और प्रधानों की भांति उन्हें मानदेय देने के बारे में चर्चा हुई। परिहार ने बताया कि सीएम ने संगठन को विश्वास दिलाया कि सरपंचों को अधिकार संपन्न बनाया जाएगा।
विज्ञापन


 सीएम ने वन पंचायत सरपंचों से अपनी वन पंचायत की वार्षिक कार्ययोजना बनाने को कहा। वन संरक्षण के लिए बेहतर काम करने वाले सरपंचों को सरकार पुरस्कृत भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संगठन के जिला महामंत्री परिहार ने वन पंचायत सरपंचों से अपने वन पंचायत का क्षेत्रफल, खसरा, नक्शा तैयार रखने को कहा। शिष्टमंडल में कैलाश परिहार, भगवत टाकली, दलीप परिहार, चंदन बरोलिया आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed