{"_id":"318bbc131b7442d227a7cc8816f93f49","slug":"hartatak-death-of-the-sergeant-of-krc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्टअटैक से केआरसी के हवलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्टअटैक से केआरसी के हवलदार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
आठ कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार इंद्र सिंह मेहरा का लखनऊ में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। गरुड़ बैजनाथ क्षेत्र के ग्राम कमललेख मथुरा निवासी इंद्र सिंह (41) अपनी पल्टन के साथ लखनऊ में तैनात थे। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले सेना के अस्पताल में उनका देहांत हो गया।
विज्ञापन
केआरसी के जवान सेना अस्पताल के वाहन में पार्थिव देह को उनके घर लाए। बाद में यहां सरयू घाट पर उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कौसानी से आई सिग्नल रेजीमेंट की टीम ने सलामी देकर पुष्पचक्र चढ़ाए।
विज्ञापन
वहां विधायक ललित फर्स्वाण, गरुड़ के प्रमुख भरत फर्स्वाण, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, बालकृष्ण, राजेश परिहार, रणजीत डसीला, एसडीएम फींचा राम चौहान, तहसीलदार पदम सिंह मेहरा आदि थे। उनके परिवार में पिता कुंवर सिंह, माता गंगा देवी, पत्नी गीता, पुत्र मनीष, भाई ललित हैं। उनकी पत्नी और पुत्र हल्द्वानी में रहते हैं।
विज्ञापन