{"_id":"59d3c3fe4f1c1bb0538b5722","slug":"handball-won-the-title-in-handball","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल में बनलेख ने जीता खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबाल में बनलेख ने जीता खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
हैंडबाल टीम के खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइंका बनलेख में जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सब जूनियर और जूनियर वर्ग के मुकाबलों में बनलेख की टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य नवीन ममगाई ने किया।
विज्ञापन
बालकों के सीनियर वर्ग में बनलेख की टीम ने दोफाड़ को 12-5 के अंतर से हराया। बालिका वर्ग में बनलेख ने उडियार की टीम को 9-2 से हराया। जूनियर वर्ग में भंतोला की टीम ने उडियार को जबकि बालिका वर्ग में बलनेख ने उडियार की टीम को 7-0 से हराया।
विज्ञापन
सब जूनियर बालक वर्ग में बनलेख ने गैराड़ को 5-1 से हराया। सब जूनियर और जूनियर वर्ग के फाइनल में बनलेख ने उडियार को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस दौरान कुंदन कालाकोटी, गोविंद सिंह, सुभाष चंद्र, आरपी पांडे, एलएम कालाकोटी, पूनम खाती, भूपाल सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह चौहान, पूरन सिंह, नीरज कोरंगा, शंकर सिंह, पुष्पा बोरा, सुंदर रौतेला आदि थे।
विज्ञापन