फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Haldwani-Bageshwar road is in trouble due to traffic jam at Kainchi Dham

कैंची धाम में जाम से हल्द्वानी-बागेश्वर मार्ग बेहाल: यात्री सात घंटे फंसे, बागेश्वर पहुंचने में लग रहे 14 घंटे

Sat, 03 Oct 2026 04:35 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Sat, 03 Oct 2026 04:35 PM IST
सार

कैंची धाम और भवाली में जाम के कारण हल्द्वानी-बागेश्वर मार्ग बेहाल हो गया। यात्री सात घंटे तक जाम में फंसे रहे। बागेश्वर और गरुड़ पहुंचने में 12 से 14 घंटे लग रहे हैं। यात्रियों और चालकों ने वैकल्पिक मार्ग की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Haldwani-Bageshwar road is in trouble due to traffic jam at Kainchi Dham
कैंची धाम में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में रोजाना लग रहे भीषण जाम का सीधा असर जिले की यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। हल्द्वानी से बागेश्वर और गरुड़ की ओर आने-जाने वाली केमू की बसें हों या फिर टैक्सी वाहन, सभी भीषण जाम के मकड़जाल में फंस रहे हैं। महज पांच से छह घंटे का सफर अब 12 से 14 घंटे का दर्दनाक दुस्वप्न बन चुका है, जिससे यात्री, बच्चे और बुजुर्ग घंटों परेशान होने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

स्थानीय चालकों और यात्रियों के अनुसार, कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भवाली से खैरना के बीच सड़कों के संकरे होने के कारण रोजाना किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। धूप और जाम के दोहरे थपेड़ों से यात्री बेहाल हैं। स्थिति यह है कि सुबह हल्द्वानी से निकलने वाले वाहन आधी रात को बागेश्वर और गरुड़ पहुंच पा रहे हैं। बेहाल यात्रियों और वाहन चालकों ने शासन-प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और तत्काल वैकल्पिक मार्ग बनाने की पुरजोर मांग उठाई है।

विज्ञापन

 

सुबह 10:30 बजे हल्द्वानी से गरुड़ के लिए निकला था। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण लगातार सात घंटे जाम में ही फंसे रहना पड़ा। रात 11:30 बजे जाकर गरुड़ पहुंच सका। यह सफर बेहद थका देने वाला और नरकीय बन चुका है। कैलाश प्रसाद, वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई से घर लौटते समय दोपहर दो बजे हल्द्वानी पहुंचा था। वहां से गरुड़ के लिए रवाना हुआ तो भवाली और खैरना के बीच कैंची धाम के कारण लगे पांच घंटे के लंबे जाम में फंस गया। गाड़ी में कई स्कूली बच्चे और बुजुर्ग भी फंसे थे। प्रशासन को जल्द वैकल्पिक मार्ग बनाना चाहिए। दिनेश भट्ट, प्रवासी भारतीय

 

हल्द्वानी से बागेश्वर की दूरी तय करने में पूरा दिन लग रहा है। सुबह सात बजे हल्द्वानी से सवारी लेकर बागेश्वर के लिए चले थे और रात नौ बजे के बाद बागेश्वर पहुंचे। कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में रोजाना लग रहे जाम से टैक्सी संचालकों और यात्रियों का जीना मुहाल हो गया है। केदार सिंह, टैक्सी संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed