{"_id":"59b816614f1c1b1a698b4b12","slug":"guest-teacher-to-lemchula-high-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"लमचूला हाइस्कूल को मिला अतिथि शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लमचूला हाइस्कूल को मिला अतिथि शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
सुदूरवर्ती लमचूला के अभिभावकों का आक्रोश रंग लाया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अभिभावकों की मांग पर मंगलवार को वहां एक अतिथि शिक्षक की तैनाती कर दी। अभिभावकों ने राजकीय हाइस्कूल लमचूला में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए बीते सोमवार को गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह को स्कूल की समस्याओं के संबंध ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
इसमें शिक्षकों के रिक्त पदों को समय पर नहीं भरे जाने पर आंदोलन का ऐलान किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) आकाश सारस्वत ने बताया कि विद्यालय में फिलहाल एक अतिथि शिक्षक की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
बताया कि रिक्त पदों को भरने के संबंध में शासन को पुन: लिखा गया है। लमचूला के प्रधान मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों की समय पर तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन