फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Growing significance KVK

सार्थकता बढ़ाएं केवीके

Sat, 10 Dec 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 10 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Growing significance KVK
सार्थकता बढ़ाएं केवीके - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) काफलीगैर में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की दसवीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने खाद, पशुओं के गर्भाधान और कृषि संबंधी जानकारी देने का अनुरोध किया। बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि कृषि को लाभकारी बनाकर पलायन की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति बेहद कठिन है और यहां की सबसे बड़ी समस्या पलायन है। इसे रोकने के लिए शिक्षा पद्धति में सुधार की जरूरत है। दूसरी सबसे बड़ी समस्या कृषि है जिसमें सुधार जरूरी है। डीएम ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन


विभाग केवल बीज बांटने तक सीमित न रहें उस बीज से कितनी पैदावार की गई इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने किसानों को दिए जाने वाले प्रशिक्षणों को खानापूर्ति न बनाने को कहा। बैठक में केवीके के प्रधान वैज्ञानिक और फसल उत्पादन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जेके बिष्ट ने कहा कि वैज्ञानिकों के हर शोध का लाभ किसानों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने जंगली जानवरों की समस्या से भी अवगत कराया। बैठक में विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा से आए फसल सुधार विभाग के विभागाध्यक्ष और प्रधान वैज्ञानिक जेके बिष्ट, वरिष्ठ वैज्ञानिक केके मिश्रा, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, पादक सुरक्षा विशेषज्ञ हरीश चंद्र जोशी, गोपाल राम आर्य आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed