फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Grass on Road

सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों से जंगली जानवरों के हमले का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Grass on Road
झाड़ियों से घिरी बागेश्वर की बालीघाट-पुरकोट-गौरीउडियार सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बालीघाट-पुरकोट-गौरीउडियार सड़क के दोनों ओर जबरदस्त ढंग से झाड़ियां उग आई हैं। सड़क के किनारे उगी झाड़ियों से जहां जंगली जानवरों के हमले का खतरा है, वहीं वाहन संचालन में भी दिक्कत हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने झाड़ियां काटने की मांग कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

झाड़ियों के कारण सामने आ रहा वाहन तक नहीं दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के भ्रमण से लौटे कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि दोनों ओर उगी झाड़ियों ने सड़क को घेर लिया है। झाड़ियों में जंगली जानवरों के छिपने का खतरा बना है। झाड़ियों ने सड़क को संकरा कर दिया है। सामने आने वाला वाहन तक नहीं दिखाई दे रहा है, ऐसे में हादसे की भी आशंका है। कहा है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी इस सड़क की हालत खराब हो गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र खेतवाल, ग्राम प्रधान दिनेश पांडे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार का कहना है कि झाड़ियों में जंगली जानवर छिप रहे हैं, जो कभी भी लोगों पर हमला कर सकते हैं। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई से सड़क किनारे की झाड़ियां कटवाने की मांग की है। अन्यथा स्थानीय जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed