{"_id":"5c800fc6bdec2214323f2652","slug":"government-departments-are-not-paying-the-municipality-s-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभाग नहीं चुका रहे हैं पालिका का भवन कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभाग नहीं चुका रहे हैं पालिका का भवन कर
Wed, 06 Mar 2019 11:51 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
tax shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विभाग ही नगर पालिका के लाखों रुपये का भवन कर नहीं चुका रहे हैं। नगर पालिका ने इन विभागों को कई बार नोटिस भेजे लेकिन नतीजा जीरो। लाखों रुपये बकाया होने से नगर पालिका की आर्थिक हालत पतली है।
विज्ञापन
वित्तीय साल 2018-19 का अंतिम महीना मार्च शुरू हो गया है। मार्च के आते ही नगर पालिका ने भी बकाया भवन कर की वसूली तेजी कर दी है। नगर पालिका से मिली जानकारी के मुताबिक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, लोनिवि, जिला पूर्ति समेत 15 सरकारी विभागों पर 7,24,938 रुपये भवन कर बकाया है।
विज्ञापन
पालिका के नोटिस के बाद तीन विभाग भवन कर चुकाने को राजी हुए हैं। इसके बाद भी तकरीबन 7,01,252 रुपये बकाया है। इसको लेकर पालिका प्रशासन गंभीर है। पालिका नोटिस भेज कर बकाया भवन कर देने की मांग की है। नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि सभी निजी और सरकारी भवनों से बकाया भवन कर वसूलने की कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
सरकारी विभाग बकाया
- जिला सैनिक कल्याण बोर्ड 4,96,999
- लोनिवि 157908
- ईई लघु डाल सिंचाई खंड 14,468
- कुमाऊं मंडल विकास निगम 10,716