फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Got lock in the allopathic hospital

एलोपैथिक अस्पताल में ताला लटका मिला

Tue, 18 Dec 2018 11:28 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Tue, 18 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Got lock in the allopathic hospital
राऐपै चिकित्सालय के दरवाजों पर लगे ताले। - फोटो : अमर उजाला
कपकोट विकास खंड के सुदूरवर्ती राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लाहुर में कार्यरत डाक्टर पिछले तीन महीने से अनुपस्थित चल रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल में ताला लटका मिला। वर्तमान में यह अस्पताल एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। उनके अवकाश पर जाने व विभागीय कार्य से बाहर जाने पर अस्पताल बंद रखना मजबूरी हो जाती है।  डॉक्टर न होने से ग्रामीणों को उपचार के लिए 24 किमी दूर तहसील मुख्यालय की दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लाहुर गांव की जनसंख्या 1100 के करीब है। गांव में अस्पताल खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने पहले खासी मशक्कत की थी। लाहुर के अलावा मिकिला और खल्पट्टा समेत अन्य गांवों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। विगत कुछ समय से व्यवस्थाएं पटरी से उतरी हुई हैं।   यहां तैनात डाक्टर गत सितंबर महीने से नहीं है। बार्ड ब्वाय दो महीने पहले रिटायर हो गया था तब से यह पद भी खाली है।  पर्यावरणमित्र का काफी समय पहले कमेड़ीदेवी तबादला हो गया था तब से उसके स्थान पर कोई प्रतिस्थानी नहीं आया है। मंगलवार को अस्पताल में दिन भर ताला लटका रहा। 
विज्ञापन


उपचार के लिए 24 किमी दूर जाना मजबूरी  
ग्रामीण खीम सिंह पांडा कहते हैं कि डॉक्टर न होने से लोगों को उपचार के लिए 24 किमी दूर भराड़ी या कपकोट जाना पड़ता है। 

अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलते                    
ईश्वर सिंह कहते हैं अस्पताल में इलाज के लिए जब भी जाते हैं डाक्टर नहीं मिलते हैं। सरकार को अस्पताल का सच जानने की कोशिश करनी चाहिए। 
                  

अशक्त लोगों को उठानी पड़ रही हैं दिक्कतें 
शांति देवी का कहना है कि अस्पताल में डाक्टर नहीं होने से अशक्त लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिन घरों में बुजुर्ग अकेले रहते हैं। उनके लिए दवा कौन लाए यह बड़ी समस्या हो गई है।                   
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू से हो रही है उपेक्षा                
चंपा देवी का कहना है कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थापित अस्पताल की शुरू से ही उपेक्षा हो रही है। अस्पताल में डाक्टर समेत अन्य कर्मचारियों की तैनाती होनी चाहिए। अन्यथा आंदोलन को मजबूर होना पड़ेेगा। 

कोट...........                  
-राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लाहुर में तैनात डाक्टर गत सितंबर माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। सूचना सीएमओ को भेजी गई है। सोमवार को फार्मेसिस्ट विभागीय बैठक में आए थे। मंगलवार को वह अवकाश पर थे। फार्मेसिस्ट को अस्पताल नियमित खोलने के निर्देश दिए गए हैं।  -बीएस रावत, प्रभारी चिकित्साधिकारी कपकोट।             


-अस्पताल में ताला लगना गंभीर मामला है। जिलाधिकारी को मामले की शीघ्र जांच कराने को कहा जाएगा। सीएमओ को अस्पतालों का समय-समय पर मौका मुआयना करने को कहा गया है। अस्पताल की अन्य समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।- बलवंत भौर्याल, विधायक विधानसभा क्षेत्र कपकोट।              
           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed