फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Got Farming in Bageshwar

पशुपालकों की आय बढ़ाने में सहायक होगी गोट वैली योजना: गढ़िया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Got Farming in Bageshwar
बागेश्वर के असों इंटर कॉलेज में आयोजित गोट वैली कार्यक्रम में पशुपालक को बकरी प्रदान करते जिपं अ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। इंटर कॉलेज असों में आयोजित कार्यक्रम में गोट वैली योजना का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि योजना पशुपालकों की आय बढ़ाने में सहायक होगी। कार्यक्रम में 10 पशुपालकों को बकरियां भी प्रदान की गईं।
विज्ञापन

गोट वैली योजना का शुभारंभ विधायक गढ़िया, जिपं अध्यक्ष बसंती देव और डीएम अनुराधा पाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। विधायक गढ़िया ने कहा कि जिला कृषि और पशुपालन के लिए जाना जाता है। गोट वैली योजना के आने से जिले के पशुपालन को ऊंचाई तक ले जाने में मदद मिलेगी। योजना से जहां पशुपालकों को रोजगार मिलेगा, वहीं व्यावसायिक बकरी पालन के अवसर भी बढ़ेंगे। जिपं अध्यक्ष देव ने क्षेत्र के लोगों से सरकार की इस योजना का लाभ उठाने को कहा। डीएम पाल ने कहा कि गोट वैली का उद्देश्य व्यावसायिक गोट फार्मिंग को केंद्रित कर एकीकृत व समेकित आजीविका मॉडल विकसित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भूपाल सिंह, गोकुल सिंह, मुन्नी देवी, जय राम, भास्करानंद जोशी, राजेश कुमार जोशी, चंदन सिंह मेहता, जयंत सिंह, भरत सिंह और सुंदर सिंह को बकरियां प्रदान की गई। वहां पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, हरीश मेहरा, विक्रम सिंह शाही, जिपं सदस्य रेखा आर्या, प्रधान शशि शाही, एसडीएम मोनिका, संयुक्त निदेशक हरीश चंद्र जोशी, सीवीओ डॉ. रविंद्र चंद्रा, तहसीलदार पूजा शर्मा, भगवत कोरंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में की शिरकत
बागेश्वर। विधायक सुरेश गढ़िया और डीएम अनुराधा पाल नेे इंटर कॉलेज असों बीआरसी में निपुण भारत अभियान के तहत चल रहे बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, स्कूल सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत की। वहां पर प्रधानाचार्य रमेश चंद्र टम्टा, कार्यक्रम समन्वयक चंद्र शेखर पाठक, प्रकाश टाकुली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed