फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Girls learned self defense, increased legal understanding

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, बढ़ी कानूनी समझ    

Tue, 27 Nov 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 27 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Girls learned self defense, increased legal understanding
अपराजिता अभियान के तहत आयोजित आत्मरक्षा कार्यशाला में डेमो देती ताइक्वांडो खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के अंतर्गत महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। इस दौरान उन्हें कानूनी अधिकारों और प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला के जरिये अपराध से बचाव और बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति छात्राओं की सामान्य समझ और चेतना के स्तर में भी इजाफा हुआ।        
विज्ञापन


मंगलवार को अपराजिता अभियान के तहत अमर उजाला ने बिलौना स्थित विद्या मंदिर मेें आत्मरक्षार्थ कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विद्यालय की कक्षा छह से लेकर 12वीं की 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं के साथ ही शिक्षकों और विद्यालय कार्मिकों को अमर उजाला के अभियान की जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला ताइक्वांडो संघ की प्रशिक्षक अनीता पांडेय और किशोर कुमार के निर्देशन में बागेश्वर की प्रतिभावान बालिका ताइक्वांडो खिलाड़ियों की टीम ने छात्राओं के समक्ष सेल्फ डिफेंस का डेमो दिया। इसके बाद महिला दारोगा सुरभि राणा और वर्षा रमोला ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों के साथ ही अपराध से बचाव और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य रेखा धामी ने अखबार के अभियान को सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कार्मिकों से महिला हिंसा के खिलाफ कमर कसने की अपील की। संचालन शिक्षिका दीपा गोस्वामी ने किया। इस दौरान शीला भाकुनी, सोनिया परिहार आदि शिक्षक और विद्यालय कार्मिक मौजूद थे।       
विज्ञापन


छात्राओं ने अमर उजाला के संवाद में साझा की पीड़ा       
बागेश्वर। अमर उजाला ने आत्मरक्षा कार्यशाला के बाद छात्राओं से सीधा संवाद किया। समाचार पत्र का प्रत्यक्ष मंच मिला तो छात्राओं की पीड़ा भी जुबान पर आ गई। उन्होंने बेझिझक और बेहिचक महिला अपराधों के प्रति अपनी चिंता और भय के अनुभव को साझा किया। बताया कि कैसे उन्हें घर से बाहर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार और संबंधित एजेंसियों की सुस्ती को महिलाओं के खिलाफ पैदा हुए विकट हालातों का बड़ा जिम्मेदार ठहराया। यह भी तय किया कि वे अपनी आत्मरक्षा के लिए जरूर  कोई विधा सीखेंगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में काफी कुछ सीखने को मिला 

विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा कैसे करें, अमर उजाला की कार्यशाला में सीखने को मिला। हम हर संभव रूप से इस अभियान में अमर उजाला के साथ हैं।       
बबीता, छात्रा        

   
कानूनी अधिकारों के प्रति समझ बढ़ी 
कार्यशाला में अपराध से बचाव और कानूनी अधिकारों के प्रति समझ बढ़ी। इससे अपनी सुरक्षा के प्रति आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मदद मिलेगी।  ज्योति, छात्रा       



मानसिकता में बदलाव जरूरी 
    
महिलाएं अपराजिता रहें, इसके लिए पुरुषों की मानसिकता में बदलाव जरूरी है। उम्मीद है कि अमर उजाला का अभियान महिलाओं को मुस्कराने का मौका देगा।       
कविता, छात्रा       

सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ाएं        
अंधेरे, एकांत के साथ ही अब तो बाजार में भी डर लगता है। सरकार द्वारा कड़े कानून लागू करने के  साथ ही सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों को सक्रियता बढ़ानी होगी। अंजलि -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed