फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Girlfriend in the house of the boyfriend, the ruckus of the family

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, परिजनों का हंगामा

Thu, 07 Dec 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Thu, 07 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend in the house of the boyfriend, the ruckus of the family
कोतवाली में हंगामा काट रहे लोगों को समझाते कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ क्षेत्र की एक युवती प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी के घर बागेश्वर पहुंच गई। जानकारी मिलते ही युवती के पिता और परिजन युवक के घर आ धमके। युवती ने उनके साथ जाने से मना किया तो वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गरुड़ क्षेत्र निवासी एक युवती का मूल रूप से नेपाल निवासी कमल बहादुर (21 वर्ष) से प्रेम प्रसंग है। युवती बुधवार को अपने प्रेमी के घर बागेश्वर आई थी। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को युवती के परिजन युवक के घर पहुंच गए। युवती ने जब माता-पिता के साथ जाने से इनकार किया तो वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन


लड़की के माता-पिता ने अपनी बेटी को नाबालिग बताया। कोतवाली में पुलिस के समझाने के बावजूद लड़की के पिता और युवक आपस में झगड़ने लगे। कोतवाली में हंगामा करने पर पुलिस ने युवक के साथ ही लड़की के पिता का धारा 151 में चालान कर दिया। बाद में मामले को एसडीएम कोर्ट भेज दिया गया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि यह प्रेस प्रसंग का मामला है। युवती अपने परिजनों को बिना बताए युवक के घर आई थी। कोतवाली में समझाने के बावजूद दोनों पक्ष हंगामा करने लगे। इस पर युवक और लड़की के पिता का चालान किया गया है। दोनों पक्षों को एसडीएम कोर्ट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed