फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Girl child left in Jalmani Tok of Bhulgaon

भूलगांव के जलमानी तोक में बालबाल बची बालिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Girl child left in Jalmani Tok of Bhulgaon
दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र में भूलगांव के तोक उत्तर दुग जलमानी निवासी मां की गोद में बैठी ममता। - फोटो : BAGESHWAR
दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र भूलगांव के जलमानी उत्तरदुग तोक में बृहस्पतिवार रात तेंदुए ने ढाई साल की मासूम पर हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को घर से दूर छोड़ गया। बच्ची हमले में बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह राठौर की ढाई वर्षीय बेटी ममता बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे घर के बरामदे में थी। तभी छत से आया तेंदुआ ममता को खींचकर बाहर ले गया। परिजनों ने शोर मचाया तो वह बालिका को 25 मीटर दूर खेत पर छोड़कर भाग गया। इससे घबराकर ममता बेहोश हो गई। घटना का पता चलते ही उनके घर पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

धरमघर के रेंजर एनडी पांडे, रीमा पुलिस चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल ने भी मौका मुआयना किया। स्थानीय भाजपा नेता पूरन गढ़िया और सुरकाली गांव के पूर्व प्रधान तिलक गोस्वामी ने बताया कि डीएम रंजना राजगुरु से तेंदुए को पकड़ने की मांग की जाएगी। इससे पहले चार अक्तूबर को दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के जलमानी तोक भूलगांव उत्तर दुग निवासी सुंदर सिंह राठौर की पुत्री दीया को तेंदुआ मार चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed