फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   General observer at polling booths to be more and Scrutiny

सामान्य प्रेक्षक ने कराई अधिक और कम मतदान वाले बूथों की स्क्रूटनी

Thu, 16 Feb 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 16 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
 निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को सामान्य प्रेक्षक एमएस जया और जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने राजनीतिक दलों की उपस्थिति में 75 प्रतिशत से अधिक और 50 प्रतिशत से कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों की स्क्रूटनी कराई। इस दौरान उन्होंने वोटर लिस्ट सहित अन्य प्रपत्रों का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन


स्क्रूटनी करते समय संबंधित पीठासीन अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। पीठासीन अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई। 75 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भाटनीकोट, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और कपकोट के खाती, आरे की समीक्षा की गई। इसके अलावा दोनों विधानसभाओं में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों की स्क्रूटनी करते हुए वोट प्रतिशत कम और अधिक होने के कारणों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बागेश्वर विधानसभा के नौ बूथों में जबकि कपकोट विधानसभा के दो बूथों में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है। स्क्रूटनी करते समय अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, बागेश्वर के रिटर्निंग ऑफिसर श्याम सिंह राणा और कपकोट के रिटर्निंग ऑफिसर रवींद्र सिंह बिष्ट सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed