{"_id":"6a00b7729927c04be90bc28c","slug":"garuda-shanti-bazaar-motorway-is-in-bad-condition-since-last-one-year-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-124753-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एक साल से बदहाल है गरुड़-शांतिबाजार मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एक साल से बदहाल है गरुड़-शांतिबाजार मोटर मार्ग
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र के गरुड़-दुदिला-शांतिबाजार मोटर मार्ग की बदहाली स्थानीय ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। पिछले एक वर्ष से सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग पर आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। सेडू गांव के समीप तीखे मोड़ पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट जाने से यहां हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्राम प्रधान बसंती देवी, हीरा लाल, गोपाल राम और आनंद प्रसाद सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क को टूटे हुए लगभग एक साल का समय बीत चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और प्रशासन को इस समस्या से कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक सड़क की सुध लेने कोई नहीं पहुंचा। विभाग की इस उदासीनता से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि तीखे मोड़ पर सड़क बेहद संकरी और खराब हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए लोगों की चिंता और बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।
.