फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garuda's one hundred and forty million drinking water scheme on hold again

चौदह करोड़ की गरुड़ पेयजल योजना फिर ठंडे बस्ते में

Thu, 05 Jan 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 05 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
 राज्य में आचार संहिता लगने के बाद बहुप्रतीक्षित 14 करोड़ लागत की गरुड़ पेयजल योजना की फाइल फिर ठंडे बस्ते में पड़ गई है। अब अगली नव निर्वाचित  सरकार योजना के निर्माण का अंतिम फैसला लेगी। 
विज्ञापन



गरुड़ वृहद पेयजल योजना की फाइल वर्ष 2009 से सचिवालय में धूल फांक रही है। दो माह पूर्व गरुड़ पेयजल योजना के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई थी। योजना की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से गरुड़ क्षेत्र के लोगों को विश्वास था कि आचार संहिता लगने से पूर्व योजना को वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी। जन प्रतिनिधियों की लापरवाही के चलते योजना की फाइल दो माह से वित्त मंत्रालय में पड़ी रही।
विज्ञापन


योजना को वित्त मंत्रालय से स्वीकृति दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक, और कांग्रेस के संभावित दावेदारों ने मेहनत की होती तो योजना का निर्माण कार्य आज तक शुरू हो जाता। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन ममगई का कहना है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गरुड़ पेयजल योजना के निर्माण के लिए जागरूक होते तो योजना का निर्माण कार्य आज तक शुरू हो जाता। बता दें कि गरुड़ क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरुड़ बाजार, गढ़सेर, नौघर, फुलवारी गूंठ, भकुनखोला, माल्दे, पाये बैजनाथ, स्यालटीट आदि गांवों के लोगों को विश्वास था कि आचार संहिता लगने से पहले से गरुड़ पेयजल योजना को वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी। लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने से गर्मी के सीजन में भी इन गांवों के लोगों को पेयजल संकट के दौर से गुुजरना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed