{"_id":"5dee85588ebc3e8804392f42","slug":"garuda-being-dumped-in-the-ganges-bageshwar-news-hld3649112139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ गंगा में गिराया जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ गंगा में गिराया जा रहा कूड़ा
विज्ञापन
गरुड़ गंगा में कूड़ा गिराती जेसीबी। अमर उजाला
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़(बागेश्वर)। कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन चिह्नित नहीं होने पर व्यापार संघ जेसीबी से बाजार का कूड़ा गरुड़ गंगा में गिरा रहा है। इससे गरुड़ गंगा प्रदूषित हो रही है। नगरवासियों ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष से गरुड़ में शीघ्र कूड़ाघर निर्माण करने की मांग की है।
गरुड़ बाजार के कूड़ा निस्तारण के लिए जिला प्रशासन वर्षों से जमीन देख रहा है। प्रशासन ने एक साल पहले कूड़ाघर बनाने के लिए दर्शानी के खडेरिया गांव में राज्य सरकार की जमीन देखी थी। दर्शानी, भेटा, खडेरिया और जिजोली के ग्रामीणों के विरोध के चलते प्रशासन आज तक खडेरिया में कूड़ाघर का निर्माण नहीं करा पाया है। कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होने पर व्यापार संघ सालों से गोलू मार्केट के पास गरुड़ गंगा में कूड़ा गिरा रहा है। इससे जहां गरुड़ गंगा प्रदूषित हो रही हैं, वहीं गोलू मार्केट के पास एकत्र कूड़े की बदबू से नौघर, गोलू मार्केट, पाये, टीट बाजार, टानीखेत के ग्रामीण परेशान हैं। व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष
अखिल जोशी आजाद का कहना है कि गरुड़ बाजार के कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए कई बार शासन प्रशासन को अवगत करा चुका है। व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, पचना के प्रधान प्रकाश कोहली, नवीन ममगई, मोहनदा, पाये, सिल्ली, नौघर, टीट बाजार के ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देवी से गरुड़ बाजार की वर्षों पुरानी कूड़ा निस्तारण की समस्या का निराकरण करने को कहा है।
विज्ञापन
कोट : जिला पंचायत गरुड़ बाजार के कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन देख रहा है। कूड़ा घर के निर्माण के लिए स्थानीय जनता का सहयोग अति जरूरी है। गरुड़ क्षेत्र जनता कूड़ाघर के लिए जमीन चयन में परिषद और प्रशासन को सहयोग देना चाहिए। - अरुण बर्थवाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बागेश्वर