फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garbaje At Tahsil Marg

बीमारियों को दावत दे रही तहसील मार्ग पर बिखरी गंदगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Garbaje At Tahsil Marg
बागेश्वर के तहसील मार्ग में लगा कूड़े का अंबार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। होली के बाद नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। तहसील मार्ग पर बने कूड़ेदान के पास कूड़े के ढेर लग रहे हैं। रोजाना गंदगी जमा होने से आसपास रहने वाले परेशान हैं। सड़क पर आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर पर पूरे दिन एकत्र होने वाले जानवर लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। वहीं गंदगी से बीमारियों के पनपने की आशंका भी बढ़ रही है। इधर, नगरपालिका के ईओ सतीश कुमार ने कहा कि तहसील मार्ग पर भूमिगत कूड़ेदान बना है। रोजाना कर्मचारी वहां सफाई करते हैं। उन्होंने लोगों से सड़क किनारे फेंकने की बजाय कूड़ेदान का प्रयोग करने को कहा। सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed