{"_id":"574f382b4f1c1b7d2810b391","slug":"garbage-disposal-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़कों, नदियों में नजर नहीं आएगा प्लास्टिक कचरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों, नदियों में नजर नहीं आएगा प्लास्टिक कचरा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में कूड़ा निस्तारण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर नगर की सड़कों, नदियों में प्लास्टिक कचरा नजर नहीं आएगा। प्लास्टिक कचरे को एकत्र करने के लिए नगरपालिका की ओर से कर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस प्लास्टिक कचरे को कांपेक्टर मशीन में काम्पेक्ट करने के बाद इसे हल्द्वानी स्थित प्लांट को भेजा जाएगा। इससे शहर प्रदूषण मुक्त तो होगा ही पालिका की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
धार्मिक नगरी बागेश्वर में प्लास्टिक कचरा बड़ी समस्या है। सड़कों से लेकर नदियों में भी पॉलिथीन, प्लास्टिक की बोतलें नजर आती है। इस समस्या से निपटने के लिए पालिका ने काम्पेक्टर मशीन लगाई थी। परंतु कर्मचारियों की कमी के कारण इसका संचालन नहीं हो पा रहा था। अब बरसात के मौसम को देखते हुए पालिका की ओर से 10 कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
इनमें से सात कर्मियों को नगर की सफाई में लगाया गया है, जबकि तीन कर्मियों को पॉलिथीन, प्लास्टिक कूड़े को एकत्र करने में लगाया गया है। यह कर्मचारी शहर के सभी कूड़ेदानों से प्लास्टिक कूड़ा एकत्र कर काम्पेक्टर मशीन में डालकर काम्पेक्ट करेंगे। यहां से काम्पेक्ट किए गए इस प्लास्टिक को हल्द्वानी प्लांट में भेजा जाएगा। इससे पर्यावरण को दूषित होने से काफी हद तक बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन