फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Galghauntu in Bageshwar

गलघोंटू रोग से चचई के एक और बच्चे की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Galghauntu in Bageshwar
बागेश्वर। गलघोंटू (डिप्थीरिया) रोग से प्रभावित कपकोट विकासखंड के चचई गांव में एक और बच्चे की मौत हो गई है। इस बच्चे ने इलाज के दौरान हल्द्वानी के बेस अस्पताल में दम तोड़ा। चचई में अब तक सात बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके पड़ोसी गांव जगथाना में भी इस बीमारी से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। इनमें तीन बच्चों की मौत तो इसी महीने हुई है।
विज्ञापन

हल्द्वानी के बेस अस्पताल में बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान चचई निवासी गौरव (3) पुत्र स्वर्गीय जोगा राम की मृत्यु हो गई। इसका भाई सौरभ (9) भी हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती था। उसकी हालत में सुधार है। उसे परिजन गांव ले आए हैं। इन दोनों को कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल से रेफर किया गया था। चचई निवासी दीवान राम ने बताया कि गौरव के पिता जोगा राम की कुछ महीने पहले मौत हुई है। पति और अब पुत्र की मौत से कौशल्या देवी गहरे संकट में घिर गई है। दीवान राम ने बताया कि चचई गांव में अब तक सात बच्चों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पांच दिन में नौ बच्चों में मिले गलघोंटू के लक्षण
बागेश्वर। जिला अस्पताल में पिछले पांच दिनों में इलाज के लिए आए नौ बच्चों में गलघोंटू के लक्षण मिले हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज को आए जगथाना निवासी उमेश सिंह (12) पुत्र कुंजर सिंह और कन्यालीकोट निवासी मोनिका (8) पुत्री सुंदर सिंह में गलघोंटू के लक्षण मिले। बृहस्पतिवार को कठायतबाड़ा निवासी आरती (11) पुत्री प्रकाश राम, पुड़कुनी निवासी चेतन सिंह (8) पुत्र गोपाल सिंह में गलघोंटू के लक्षण पाए गए। जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत ने बताया कि जिन बच्चों में गलघोंटू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उनके सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 सितंबर को चचई में 15 वर्षीय बालिका की मौत हुई थी। इससे पहले सात सितंबर जगथाना के आठ वर्षीय बालक की मौत हुई थी। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने शुक्रवार को गलघोंटू रोग से हो रही मौतों का मामला जिलाधिकारी विनीत कुमार के सामने उठाया। उन्होंने चचई, जगथाना के साथ ही अन्य गांवों में रोग से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

चचई, जगथाना और पुड़कुनी गांव में टीमें भेजी गईं हैं। इन गांवों में चिकित्सक निगरानी रख रहे हैं। गांवों में टीके लगाए जा रहे हैं। बड़ी उम्र के लोगों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।
- डॉ. बीडी जोशी सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed