फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fund sanctioned to ADM

दीया के इलाज के लिए जुटाई चंदे की धनराशि एडीएम को सौंपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fund sanctioned to ADM
दीया के इलाज के लिए चंदा जुटाते छात्र। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। किडनी की बीमारी से जूझ रही गरुड़ विकासखंड निवासी दीया की मदद के लिए राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के छात्रों ने चंदा मांगकर 63,660 रुपये की धनराशि जुटाई है। बुधवार को छात्रों ने यह धनराशि अपर जिला अधिकारी राहुल गोयल को सौंप दी है।
विज्ञापन

गरुड़ ब्लाक निवासी चार वर्षीय दीया किडनी की बीमारी से जूझ रही है। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण परिजन उसका उपचार नहीं करा पा रहे है। ऐसे में कई लोग उसकी मदद कर रहे है। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के छात्रों ने चंदा मांगकर 63,660 रुपये की धनराशि एकत्रित की है। बुधवार को छात्रों ने यह धनराशि अपर जिला अधिकारी राहुल गोयल को सौंप दी है। छात्रों ने कहा कि गरीब परिवार की दीया की मदद के लिए लोगों को आगे आना चाहिए ताकि उसका जीवन बचाया जा सके। चंदा एकत्रित करने वालों में भूपेश कुमार, उमेश गोस्वामी, रोहित रावत, बसंत पंडा, विजय कुमार, मनीष कुमार, आदर्श गड़िया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed