एससी, एसटी युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग
श्रम और सेवायोजन विभाग के जिला मुख्यालय स्थित शिक्षण, मार्गदर्शन केंद्र पर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के युवाओं को छह माह का टंकण लिपिकीय व्यवसाय और एक साल का हिंदी आशु लिपि व्यवसाय का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि इसके अलावा विभाग उन्हें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और अंग्रेजी विषय की निशुल्क कोचिंग भी देगा। इच्छुक लोग जिला सेवा योजन कार्यालय से प्रारूप लेकर 31 दिसंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार कमेटी, दो जनवरी 2016 को 11 बजे से मेरिट के आधार पर प्रशिक्षणार्थियों का चयन करेगी। आयु सीमा 18 से 30 साल निर्धारित की गई है।