{"_id":"595690be4f1c1b414d8b499c","slug":"fraud-trial-filed-against-travel-agency-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेवल एजेंसी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेवल एजेंसी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकेज टूर पर सिंगापुर घुमाने के नाम पर राजस्थान की एक ट्रेवल एजेंसी ने बैंक अधिकारी से 5.74 लाख रुपए ले लिए। जब फ्लाइट पकड़ने के लिए बैंक अधिकारी दिल्ली पहुंचे तो उनके नाम से कोई बुकिंग नहीं थी। संपर्क करने पर ट्रेवल एजेंसी संचालक टालमटोल करता रहा। बैंक अधिकारी ने ट्रेवल एजेंसी मैनेजर के खिलाफ साइबर क्राइम सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर एसबीआई में तैनात अधिकारी रमेश सिंह ने मई में विदेश यात्रा के लिए राजस्थान की एक ट्रेवल एजेंसी के खाते में पैकेज टूर के तहत नेट बैंकिंग से 5.74 लाख रुपए भेजे थे। ट्रेवल एजेंसी की ओर से बताई गई तिथि के अनुसार जब वह फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली पहुंचे तो उन्हें सिंगापुर के लिए अपने नाम से कोई बुकिंग नहीं मिली।
विज्ञापन
इस पर जब उन्होंने एजेंसी के मैनेजर से बात की तो वह आजकल कहकर टालमटोल करता रहा। इसके बाद बैंक अधिकारी बागेश्वर लौट आए। उन्होंने एजेंसी के मैनेजर कुलदीप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस के साइबर सेल देहरादून को डाक से मामले की रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन
मामला बागेश्वर का होने के कारण मामला देहरादून से बागेश्वर कोतवाली को स्थानांतरित कर दिया गया। शुक्रवार को बागेश्वर कोतवाली में ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ धारा 420, 468, 466, 471 सहित 66 आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।