{"_id":"68fbbffecfe7ff86020d6570","slug":"fraternal-condolence-to-the-district-president-of-working-journalist-union-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-119483-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बेसिक शिक्षा के 51 विद्यालयों को जख्मी कर गया मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बेसिक शिक्षा के 51 विद्यालयों को जख्मी कर गया मानसून
Fri, 24 Oct 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून काल बीतने के बाद सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है। इस साल मानसून का दौर लंबा चला और परिसंपत्तियों को नुकसान भी अधिक हुआ। शिक्षा विभाग को भी बारिश के दौरान हुए नुकसान से एक करोड़ से अधिक की चपत लगी है। प्रारंभिक शिक्षा के 51 विद्यालयों को आपदा ने जख्मी किया है। विभाग ने इनकी मरम्मत के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिए हैं।
इस साल मार्च के अंतिम सप्ताह से बारिश शुरू हो गई थी। अप्रैल से लेकर अगस्त तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। बारिश के दौरान जिले के 43 प्राथमिक और आठ जूनियर हाईस्कूलों के भवन, दीवार, फर्श, किचन आदि को नुकसान हुआ है।
विभागीय जानकारी के अनुसार 13 स्कूलों की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। पांच स्कूलों के किचन, छह स्कूलों के शौचालय, चार स्कूलों के अतिरिक्त कक्षों को नुकसान हुआ है। किसी विद्यालय के किचन और शौचालय दोनों क्षतिग्रस्त हैं तो कुछ स्कूलों के भवन और दीवारों में दरारें, छत क्षतिग्रस्त समेत अन्य नुकसान हुआ है। इससे आपदा प्रभावित स्कूलों में पढ़ने वाले 600 से अधिक विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।