फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four days later, there was an undercurrent of Fair ending hordes of shoppers

मेला समापन के चार दिन बाद भी उमड़ रही खरीददारों की भीड़

Sun, 22 Jan 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 22 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Four days later, there was an undercurrent of Fair ending hordes of shoppers
रविवार को बागेश्वर के नुमाइशखेत में जुटी मेलार्थियों की भीड़। - फोटो : amar ujala
 13 जनवरी से शुरू हुआ उत्तरायणी मेला भले ही आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया हो लेकिन मेले में अभी भी लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। अभी भी कई व्यापारी मेले में दुकानें लगाए बैठे हैं। रविवार को सरयू और गोमती बगढ़ सहित नुमाइशखेत में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की। 
विज्ञापन

सरयू-गोमती संगम पर आयोजित होने वाला उत्तरायणी मेला धार्मिक व सांस्कृतिक होने के साथ ही व्यापारिक महत्व का है। 13 जनवरी को उत्तरायणी मेले की शुरुआत हुई थी। 18 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हो गया था। परंतु मेले में अभी भी व्यापार जारी है। हालांकि अधिकांश व्यापारी अब यहां से जा चुके हैं। इसके बाद भी मैदानी क्षेत्रों से आए कई व्यापारी अभी भी मेला स्थल में डटे हुए हैं। रविवार को भी मेले में भारी भीड़ जुटी। नुमाइशखेत में बड़ी संख्या में मेलार्थी पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों ने सरयू, गोमती बगढ़ से लेकर नुमाइशखेत तक लगी दुकानों से भी जमकर खरीददारी की। इसके अलावा झूले और चरखे का आनंद भी उठाया। जिला पंचायत परिसर और जिला अस्पताल रोड में भी लोगों ने खरीदारी की। मेले में मुनस्यारी और धारचूला क्षेत्र से आया राजमा सहित अन्य जड़ी बूटियों की भी बिक्री हो रही है। देर शाम तक मेला स्थल में खूब भीड़भाड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed