{"_id":"6504ab7d3f8f4bd116002285","slug":"foundation-day-count-the-development-works-done-in-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1508-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस: बागेश्वर में हुए विकास कार्य गिनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस: बागेश्वर में हुए विकास कार्य गिनाए
Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के भाजपा जिला कार्यालय में जिले का स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम में मौजूद विधायक पार्
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिले की 27वीं वर्षगांठ पर जिले के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।
डीएम के अनुसार कांडा से बेरीनाग तक एनएच को टू-लेन बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। मेलाडुंगरी से हल्द्वानी तक हवाई यात्रा को उड़ान योजना के तहत जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यूकाडा से वार्ता हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।
बागनाथ मंदिर के धार्मिक महत्व को देखते हुए पर्यटन विकास परिषद के तहत तीर्थ नगरी के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा है। टनल बाईपास, ड्रेनेज और सीवरेज योजना तैयार की गई है। 200 बेड के अस्पताल के लिए जमीन आवंटित कर दी है। सर्किट हाउस का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
बागेश्वर के स्थापना दिवस पर बांटी मिठाई
बागेश्वर। भाजपा के जिला कार्यालय में जिले की 27वीं वर्षगांठ मनाई गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने जिले की उपलब्धि बताते हुए मिठाई बांटी।
गोष्ठी में पार्टी जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि 26 साल के जिले ने काफी कुछ हासिल किया है। यह सुखद है कि आज इस जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले को आगे ले जाने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी को योगदान देना होगा। विधायक पार्वती दास ने कहा कि बागेश्वर के विकास का जो सपना उनके पति ने देखा था उसको साकार किया जाएगा। जिन कार्यों की नींव केंद्र सरकार, राज्य सरकार और उनके स्व. पति ने रखी है, उनको पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, खड़क सिंह टंगड़िया, जीवंती कांडपाल, दीपा आर्या, नीमा दफौटी, संजय परिहार, रवि करायत, नंदन सिंह रावत, रमेश तिवारी, सुनीता टम्टा, राजकुमार मेहता आदि मौजूद थे। संवाद