फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forum on Environment Day held

पर्यावरण दिवस पर हुई गोष्ठी

Sat, 06 Jun 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर Updated Sat, 06 Jun 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Forum on Environment Day held

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट, एनएसएस के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। वह प्रेरणादायक नारे लगा रहे थे। उन्होेंने बागनाथ मंदिर परिसर, सरयू, गोमती के संगम पर स्वच्छता अभियान चलाया।

विज्ञापन


स्पर्श गंगा अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण, वन विभाग की ओर से हुई गोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला जज डा. ज्ञानेंद्र शर्मा थे। उन्होंने कहा कि दुनिया को नदियों को पानी देने वाले ग्लेशियर लगातार सिकुड़ते जा रहे हैं। पृथ्वी का तापमान अनियंत्रित होता जा रहा है। ज्यादा गर्मी, कम वर्षा से जंगल जल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने को कहा। जीआईसी के प्रधानाचार्य भीम सिंह कोरंगा ने कहा कि गंगा से जुड़ी सभी जलधाराएं स्वच्छ रहेंगी तो गंगा निर्मल रहेगी। अतिथियों ने कालेज परिसर में अर्जुन, मूंगा रेशम के पौधे रोेेपे। वृक्षमित्र किशन सिंह मलड़ा के पुत्र प्रशांत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में स्कूली बच्चों के साथ ही विशेष डीएलएड प्रशिक्षु शिक्षक, वन, पुलिस नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी आदि शामिल थे। अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, संचालन एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने किया।

वहां विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणि रॉय, सिविल जज सीनियर डिवीजन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्योत्सना, सीनियर डिवीजन राकेश कुमार सिंह, प्रभारी प्राचार्य डाइट केएस रावत, प्रभारी एसपी धनी राम, डीईओ हीरालाल गौतम, बीईओ गरुड़ आकाश सारस्वत, डा. विमल किशोर थपलियाल, डा. दयाशंकर, केएन जोशी, राजीव निगम, प्रयाग दत्त भट्ट, डा. शैलेंद्र धपोला थे।


उधर जीआईसी कांडा के एनएसएस, एनएसएस के छात्रों ने विद्यालय परिसर समेत कालिका मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। वहां प्रभारी प्रधानाचार्य गंगा सिंह कार्की, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राजेश जोशी, किशन राम, मनोज पांडे, ख्याली चंद्र उपाध्याय थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed