{"_id":"65aeb26cf5e33083e70d907d","slug":"forest-fire-in-winters-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-3857-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ठंड का असर बेअसर, बागेश्वर के जंगल में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ठंड का असर बेअसर, बागेश्वर के जंगल में आग
Mon, 22 Jan 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
कांडा के देवतोली क्षेत्र के जंगल में लगी आग से उठता धुंआ। संवाद
कांडा/बागेश्वर। जिले में वनों के जलने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। सर्दियों में जंगल जल रहे हैं इससे वन संपदा को नुकसान हो रहा है। कई स्थानों पर जंगल जलने के बाद अब आग कांडा के देवतोली तक पहुंच चुकी है। देवतोली में बांज और फल्यांट के जंगल जल रहे हैं।
ठंड के मौसम में जिला मुख्यालय के पास वनों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कई जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। बीते शनिवार को रवाईखाल जबकि रविवार को जौलकांडे के जंगल में आग लगी थी। सोमवार को कांडा क्षेत्र के देवतोली का जंगल जल उठा। ग्रामीणों ने कहा कि जिस जंगल में आग लगी है, वहां बांज, फल्यांट और काफल के पेड़ अधिक हैं। इसी जंगल से क्षेत्र को पेयजल मुहैया कराने वाली कूलर नदी निकलती है। वनाग्नि से पेड़ेां को नुकसान होगा तो पेयजल संकट भी बढ़ सकता है। इधर धरमघर रेंज के रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कर्मचारी आग बुझाने भेज दिए हैं। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।