फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forest fire became trouble in Bageshwar

होली में धधक रहे बागेश्वर के जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Forest fire became trouble in Bageshwar
बागेश्वर के काफलीगैर के जंगल में लगी आग को बुझाते वनकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। आग से घाटी वाले क्षेत्रों में धुंध फैल गई है साथ ही वन संपदा को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

गरुड़ और काफलीगैर तहसील के जंगलों में आए दिन आग लग रही है। कांडा के वनों में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि होल्यारों को जंगल की आग बुझानी पड़ रही है। इस साल होली में अन्य वर्षों की तुलना में अधिक वनाग्नि की घटनाएं हो रही हैं। जंगल की आग से बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। उधर, काफलीगैर क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को काबू करने में वन विभाग के कर्मचारियों को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। कर्मचारियों का कहना है कि एक जंगल की आग बुझाने तक दूसरे के जलने की सूचना मिल जाती है। इधर डीएफओ बीएस शाही ने कहा कि वनाग्नि की सूचना मिलते ही कर्मचारी आग बुझाने पहुंच रहे हैं। होली के दौरान भी वन महकमा पूरी तरह से आग बुझाने में लगा है। उन्होंने लोगों से आग लगाने वालों पर नजर रखने और उनकी सूचना वन विभाग को देने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed