{"_id":"588249214f1c1bd810efe482","slug":"for-information-on-polling-parties-exclusive-mobile-app-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":" पोलिंग पार्टियों की जानकारी के लिए विशेष मोबाइल एप लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों की जानकारी के लिए विशेष मोबाइल एप लांच
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
एप्लिकेशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में पोलिंग पार्टियों की सुविधा के लिए एक विशेष मोबाइल एप तैयार किया गया है। इस एप की मदद से यूजर मतदाता पोलिंग बूथ की स्थिति, प्रत्याशियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। गूगल प्ले स्टोर पर यह एप 25 जनवरी से उपलब्ध होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी ने अपने देहरादून दौरे के दौरान इस एप को लांच किया।
बागेश्वर के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि जिले में पोलिंग पार्टियों की सुविधा के लिए मोबाइल एप तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह एप रुड़की तहसील में राजस्व विभाग में कार्यरत साफ्टवेयर इंजीनियर विनीत त्यागी ने बनाया है। एप की मदद से पोलिंग पार्टियों का मूवमेंट प्लान, वाहनों के आवागमन, मतदान पार्टी के संचार और बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस एप में मतदान कार्मिकों का डाटाबेस बना है। यूजर मतदाता इससे प्रत्याशियों की जानकारी सहित अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी द्वारा देहरादून दौरे के दौरान इस एप को लांच किया गया। यह एप 25 जनवरी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।