{"_id":"60b3d0dd8ebc3ea5ed27f052","slug":"flood-in-saryu-river-bageshwar-bageshwar-news-hld426043099","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार की बारिश से सरयू का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार की बारिश से सरयू का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शनिवार की बारिश के बाद सरयू का जलस्तर काफी बढ़ गया है। शनिवार सुबह सरयू मटमैली हो गई थी। शनिवार को कपकोट में 30 मिमी, गरुड़ में 13 तो बागेश्वर में पांच मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार को भी कपकोट क्षेत्र में बारिश हुई।
बारिश से शनिवार को तो लोगों को गर्मी से निजात मिली लेकिन रविवार को एक बार फिर उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शनिवार को कपकोट और गरुड़ में काफी बारिश हुई।
बागेश्वर में भी शाम को कुछ देर अच्छा बारिश हुई थी। कई दिन बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली थी। रविवार सुबह से धूप खिलने से एक बार फिर गर्मी का असर रहा।
विज्ञापन
नदी तट पर बसा होने के कारण जिला मुख्यालय में गर्मी का असर अधिक था। जिला मुख्यालय में लोगों को गर्मी से निजात पाने के लिए पंखे, कूलर का सहारा लेना पड़ा। शाम को एक बार फिर बादल घिरने से हल्की हवाएं चलने लगी थीं।
नहीं खुली पपों-रताईस सड़क
बागेश्वर। तेज बारिश के दौरान मलबा आने से ओखलधार-पपों-रताईस सड़क बंद हो गई थी। सड़क पर रविवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ था। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने सड़क न खुलने की पुष्टि की है। सड़क बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कपकोट के कई गांवों में रातभर बाधित रही बिजली
बागेश्वर। शनिवार को बारिश के दौरान कपकोट के फरसाली क्षेत्र के कड़ाखेत में बिजली की लाइन पर पेड़ गिर गया। लाइन क्षतिग्रस्त होने से गुलेर, खर्ककानातोली, झोपड़ा, फरसाली में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।