फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Flood Control measurement from 98 Lakhs

Bageshwar News: केदारेश्वर मैदान में 98 लाख की लागत होगा बाढ़ सुरक्षा कार्य

Sat, 27 Apr 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 27 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Flood Control measurement from 98 Lakhs
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के केदारेश्वर मैदान को सरयू के कटाव से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। मैदान में 98.33 लाख रुपये से बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग कार्य की शुरूआत करेगा।
विज्ञापन

केदारेश्वर मैदान कपकोट और भराड़ी का एकमात्र बड़ा मैदान है। सरयू के तट पर बसे मैदान में खेलकूद गतिविधियां, सार्वजनिक कार्यक्रम, सभा आदि का आयोजन किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों से सरयू नदी का कटाव मैदान की ओर बढ़ रहा है। जिसे रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जाना है। सिंचाई विभाग के ईई जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा के तहत मैदान के बाएं पार्श्व में 112 मीटर लंबी दीवार लगाई जानी है। वर्ष 2021 में बाढ़ सुरक्षा कार्य को सीएम घोषणा में शामिल किया गया था। अब कार्य के लिए बजट मिल चुका है। आचार संहिता लागू होने से पूर्व निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed