फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Five years later, the Nagar Panchayat Bhavan

पांच साल बाद भी नहीं बन सका नगर पंचायत भवन

Sat, 10 Nov 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 10 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Five years later, the Nagar Panchayat Bhavan
कपकोट के हिचौड़् मोहल्ला के इसी भवन में चल रहा है नगर पंचायत का कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत कपकोट के गठन को पांच साल से अधिक का समय पूरा चुका है। लेकिन अभी तक यहां नगर पंचायत का कार्यालय नहीं बन पाया है। यह कार्यालय तीन साल से हिचौड़ी स्थित पूर्व में निर्मित ग्राम पंचायत भवन में चल रहा है। नगर पंचायत में अधिकारी कर्मचारियों के कई पद भी खाली पड़े हैं। भवन का निर्माण न होने और रिक्त पदों पर तैनाती न होने से हर कोई परेशान है।  इस मुद्दे को लेकर लोग अध्यक्ष और सभासद पद के लिए चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों से सवाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मालूम हो कि कपकोट नगर पंचायत का यह दूूसरा चुनाव है। लेकिन वहां आज तक पंचायत का अपना भवन ही नहीं बन सका है। शुरू के तीन साल तक नगर पंचायत का कार्यालय भराड़ी के एक पूर्व सैनिक के मकान में चला। इसके बाद पंचायत के पास किराए के लिए बजट नहीं होने के कारण इसे खीरौ में निर्मित ग्राम पंचायत के भवन में शिफ्ट कर दिया। इसमें जगह की कमी के चलते काफी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


प्रशासन ने नगर पंचायत को शामा रोड स्थित फायर स्टेशन के समीप भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करा दी थी। लोगों को विश्वास था कि प्रदेश शासन द्वारा इसका निर्माण कर दिया जाएगा। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है।  पंचायत का अपना भवन नहीं होने से कर्मियों को कामकाज निपटाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पंचायत में प्रधान लिपिक उपनल से नियुक्त है। जेई, लिपिक, स्टोर कीपर, टैक्स वसूली कर्मी, इलैक्ट्रीशियन समेत कई पद पहले से ही खाली हैं। पर्यावरणमित्र भी संविदा पर तैनात हैं। कर्मचारियों रिक्त पदों के कारण पंचायत के कई काम प्रभावित हो रहे हैं।  


- फायर स्टेशन के समीप 20 नाली भूमि नगर पंचायत के नाम दर्ज हो गई है। भवन के निर्माण के लिए शासन से पूर्व में 90 हजार रुपये मिले थे। जो इस्टीमेट बनवाने, भू-सर्वेक्षण और अन्य जरूरी काम में खर्च हो चुके हैं। शासन को 1.37 करोड़ का इस्टीमेट भेजा गया है। बजट अवमुक्त होने पर भवन का निर्माण शुरू होगा। - कृपाली सिंह , अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कपकोट। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed