फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Five thousand challan will be deducted if the animal is found roaming unattended

नगर में आवारा घूमते मिले पशु तो कट सकता है पांच हजार का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Five thousand challan will be deducted if the animal is found roaming unattended
बागेश्वर/कपकोट। मवेशियों को नगर में लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ कपकोट नगर पंचायत सख्त हो गई है। नगर में किसी ग्रामीण का पशु घूमता मिला तो पशु मालिक का पांच हजार रुपये तक का चालान कट सकता है। एक पशु मालिक के खिलाफ नगर पंचायत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद पशु मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कपकोट और भराड़ी बाजार में क्षेत्रवासियों के पशुओं की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। नगर में दिन के समय गोवंशीय पशु घूमते रहते हैं। कई बार पशु लोगों के लिए खतरा बन जाते हैं। नगर पंचायत को लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसे देखते हुए नगर पंचायत ने भी सख्त रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को सीएचसी के पास एक टैग लगी गाय टहल रही थी, जिसकी सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत ने गाय के टैग की जांच करवाई। गाय बड़ेत के एक पशुपालक के नाम पर पंजीकृत थी। पशुस्वामी का पता चलने के बाद नगर पंचायत ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि जांच के बाद पशुस्वामी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र के सभी पालतू पशुओं की टैंगिंग कराने को कहा। क्षेत्रवासियों से भी अपने पालतू मवेशियों को बाजार में नहीं छोड़ने की अपील की। कहा कि अगर किसी पशुस्वामी का पालतू मवेशी नगर क्षेत्र में घूमते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed