फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Five injured including a child in a pig attack in Tilsari

तिलसारी में सुअर के हमले में एक बच्ची समेत पांच जख्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Five injured including a child in a pig attack in Tilsari
बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती घायल उमा देवी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जंगली सुअर लोगों की जान के लिए आफत बन गए हैं। बुधवार सुबह गरुड़ विकासखंड के तिलसारी गांव में जंगली सुअर के हमले में पांच लोग जख्मी हो गए। तीन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से जख्मी एक बच्ची और एक व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह तिलसारी गांव में जंगली सुअर ने कई लोगों पर हमला कर दिया। हमले में नीलम तिवारी (37) पत्नी नारायण दत्त, बबीता (7) पुत्री कैलाश चंद्र तिवारी, विशन दत्त भट्ट (55), कृष्णा नौटियाल (89) और चंदन सिंह (48) जख्मी हो गए। गांव के लोगों ने हो-हल्ला कर और पत्थर मारकर किसी तरह सुअर को भगाया। गांव के लोगों ने बताया कि जंगली सुअर अक्सर आबादी क्षेत्र में घुस आते हैं। फसलों को तो चौपट करते ही हैं, लोगों पर भी हमला कर देते हैं। गांव के लोगों ने वन विभाग से सुअरों के आतंक से निजात दिलाने के साथ ही हमले में जख्मी लोगों के इलाज के लिए मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed