फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   First Aid Box Opens In Buses

Bageshwar News: निगम की बसों में फर्स्ट एड बॉक्स मिले टूटे

Sun, 25 Feb 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 25 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
First Aid Box Opens In Buses
बागेश्वर डिपो की रोडवेज बस में क्षतिग्रस्त पड़ा फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद - फोटो : Samvad
बागेश्वर डिपो से रविवार को नहीं हुआ तीन बस सेवाओं का संचालन
विज्ञापन


बागेश्वर। बागेश्वर डिपो की बसों में फर्स्ट एड बॉक्स क्षतिग्रस्त हैं। रविवार को भी डिपो की सात बस सेवाओं में से तीन का संचालन नहीं हुआ। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बरेली से बागेश्वर आ रही बस संख्या यूके 07 पीए 3211 का जायजा लिया। इसमें लगा फर्स्ट एड बाॅक्स टूटा पड़ा था। बॉक्स के भीतर दवा या फर्स्ट एड का सामान नहीं था। बस के शीशों को आगे-पीछे खिसकाने के लिए लगे लॉक टूटे पड़े थे। शीशा आगे-पीछे खिसकाने के लिए डोरी बांधी गई थी। बस में यात्रा कर रहे लोगों का कहना था कि बागेश्वर डिपो की बसों में सफर करना स्वयं के लिए मुसीबत लेने के समान हो गया है।

स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बागेश्वर-धरमघर, बागेश्वर-अठपैंसिया और बागेश्वर-मुनस्यारी बस सेवा का संचालन नहीं हुआ। रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि रविवार को बागेश्वर-बरेली, धरमघर-दिल्ली, अठपैंसिया-दिल्ली, मुनस्यारी-दिल्ली बस सेवा का संचालन हुआ। बस सेवाओं के प्रभावित होने से यात्रियों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन



डिपो की 15 में से 4 बस खराब

बागेश्वर। डिपो की दो खराब बसों की मरम्मत बागेश्वर डिपो की अस्थायी कार्यशाला में हो रही है। दो खराब बसें काठगोदाम डिपो में खड़ी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed