फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire in the forests of Nileshwar and Mankot damaged the Vansampada

नीलेश्वर और मनकोट के जंगलों में आग लगने से वनसंपदा को नुकसान पहुंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fire in the forests of Nileshwar and Mankot damaged the Vansampada
मनकोट के जंगल में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के पास नीलेश्वर की पहाड़ी और मनकोट के जंगलों में लगी आग से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। वन विभाग ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को रात करीब नौ बजे नीलेश्वर की पहाड़ी पर आग धधक उठी। आग देखकर स्थानीय लोग रात में ही मौके पर आग बुझाने पहुंचे। लोगों ने संबंधित विभाग के मौके पर जल्द नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। वन विभाग की टीम ने कुछ समय बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग आवासीय क्षेत्र तक पहुंचने से बच गई। इधर बुधवार को मनकोट के जंगलों में आग लग गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। फायर सीजन बीतने के बाद भी जंगलों में आए दिन आग की घटनाएं सामने आने से वनसंपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने बताया कि दोनों जंगलों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। वन में आग लगने के पीछे गर्मियों में पिरूल का नष्ट न होना है। लोग घास के लिए वन में आग लगा रहे हैं। शराबी और अराजक तत्व भी जंगल की आग का कारण बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगाते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फायर सीजन में आग की चार और अब हो चुकी 10 घटनाएं
बागेश्वर। 15 फरवरी से 15 जून तक का समय फायर सीजन का होता है। इसके लिए जिला प्रशासन और वन विभाग पूरी तैयारी रखता है। इस बार फायर सीजन में आग न के बराबर लगी। इस बार केवल चार घटनाएं हुई। जिसमें 5.25 हेक्टेयर जंगल को आग से नुकसान पहुंचा। जबकि अक्तूबर और नवंबर में जंगल में आग लगने की दस घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नवंबर महीने में भुरचुनिया धार, नीलेश्वर पहाड़ी और मनकोट के जंगल आग से धधक चुके हैं। आग से करीब दस हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। फायर सीजन बीतने के बाद भी लगातार आग की घटनाएं सामने आना चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed