{"_id":"5ccf28cabdec220726686253","slug":"fire-in-the-forests-of-daphaut-road-and-mankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफौट रोड और मनकोट के जंगलों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफौट रोड और मनकोट के जंगलों में लगी आग
Sun, 05 May 2019 11:47 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 05 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मनकाेट के जंगल में भड़की आग।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दफौट मार्ग से लगे जंगल और मनकोट के जंगल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से काफी वन संपदा जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
रविवार की शाम को दफौट मार्ग से लगे जंगल और मनकोट के जंगल में आग लग गई। जंगलों से धुआं निकलने पर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। घटना स्थल से कलक्ट्रेट नजदीक होने के कारण वन विभाग में खलबली मच गई। तुरंत फायर वॉचरों की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। टीम ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। रेंजर मोहन सिंह नयाल ने बताया कि दफौट रोड से लगे जंगल व मनकोट के जंगल में लगी आग को बुझा दिया है। ब्यूरो