{"_id":"5cd9aa1cbdec22070e2bbfd1","slug":"fire-in-the-forest-of-rakholi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रखोली के जंगलों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रखोली के जंगलों में लगी आग
Mon, 13 May 2019 11:02 PM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 13 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में रखोली के जंगलों में लगी आग बुझाते वन कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में एक के बाद एक जंगलों में आग लग रही है। अब रखोली के जंगलों में आग लग गई है। आग की सूचना पर वन टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रविवार की शाम को मौसम ने करवट ली थी। पारा नीचे गिर गया और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। इसके बाद जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगने के आसार थे। इधर सोमवार को धूप निकलने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। अब कि बार रखोली के जंगलों में आग लगी है।
विज्ञापन
जंगल से धुआं निकलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर गश्त कर रही टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्र के डेंजर जोन में आने के कारण आग बुझने के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली है। डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि आग पर काबू कर लिया है, जहां आग की खबर मिल रही है वहां टीम मौके पर जा रही है।
विज्ञापन