{"_id":"5ad4e2144f1c1ba1098b4ebf","slug":"fire-in-cylinder-female-scorching-while-making-tea","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बनाते समय सिलेंडर में आग, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बनाते समय सिलेंडर में आग, महिला झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
गली में जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के दुग बाजार स्थित एक मकान में चाय बनाते समय सिलिंडर में अचानक लगी आग से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आग के कारण रेफ्रिजरेटर का कंप्रेशर धमाके के साथ फट गया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही जलते हुए सिलिंडर को नदी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार की शाम को दुग बाजार निवासी वीना वर्मा अपने किचन में चाय बना रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपटों से महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला की चीख सुनकर परिजनों ने उसे बाहर निकाला। इसी बीच आग की लपटें रेफ्रिजरेटर तक पहुंचने से उसका कंप्रेशर धमाके के साथ फट गया। इससे गली में जमा लोगों की भीड़ में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
इस बीच साहस का परिचय देते हुए पूर्व छात्र नेता अंकुर उपाध्याय ने जलते हुए सिलिंडर को तीन मंजिले भवन से निकालकर सरयू नदी में फेंक दिया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना देने के बाद भी वाहनों के देरी से पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश जताया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला 60 प्रतिशत जली है।
विज्ञापन