फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The Congress party staged a strong protest in the district, demanding justice for Ankita Bhandari.

Bageshwar News: अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर कांग्रेस ने जिले में किया जोरदार प्रदर्शन

Fri, 16 Oct 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 16 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The Congress party staged a strong protest in the district, demanding justice for Ankita Bhandari.
बागेश्वर में गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठे कांग्रेसी। संवाद
बागेश्वर। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग के लिए कांग्रेस ने जिले में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से नुमाइशखेत मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक घंटे का सांकेतिक उपवास रखा गया। वहीं कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता सरकार और जांच एजेंसियों के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली के इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता की ओर से दिए जा रहे धरने और उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मिले समर्थन की तर्ज पर जिले में भी आंदोलन की धार तेज कर दी गई। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक नुमाइशखेत मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के चरणों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भगवत सिंह डसीला और प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह टंगड़िया के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक घंटे का सांकेतिक उपवास रखा। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील भंडारी के मार्गदर्शन और नगर अध्यक्ष मनोज साह के नेतृत्व में आयोजित इस उपवास में भाजपा शासन प्रणाली पर सवाल उठाए गए। न्याय दिलाने की इस मुहिम में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश सचिव भगवत डसीला, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह टंगड़िया, जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, लोकमणि पाठक, गोपा धपोला, राजेंद्र परिहार, देवेंद्र परिहार, नगर अध्यक्ष मनोज साह सहित कई प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी, सहयोगी कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed