फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   fire caught in bageshwar

बागेश्वर में फिर धधका जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
fire caught in bageshwar
बागेश्वर के पिटकुल पॉवर हाउस के पास जंगल में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शीतकाल में भी जंगलों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को जिला मुख्यालय में पिटकुल के पॉवर हाउस के पास का जंगल आग से धधकता रहा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे पिटकुल के पॉवर हाउस के पास स्थित जंगल में अचानक आग लग गई। चारों तरफ धुआं फैल गया। इससे पहले रविवार की सुबह से रात तक जिला मुख्यालय की नीलेश्वर की पहाड़ी में आग लगी रही। आग आबादी के निकट तक पहुंच गई थी। वन कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर सीजन में जंगलों मेँ आग लगने की मात्र चार घटनाएं हुईं। फायर सीजन बीतने के बाद जंगलों में आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर और नवंबर में जंगलों में आग लगने के 20 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। करीब 20 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल इससे प्रभावित हुआ है। वनस्पति को खासा नुकसान पहुंचा है। आग लगने के पीछे जंगलों में बिखरा पिरूल (चीड़ की सूखी पत्ती) और अराजक तत्वों का हाथ माना जा रहा है। लोग अगली बार घास अधिक उगने की भ्रांति के चलते भी जंगलोें में आग लगा देते हैं, जबकि जंगल में आग लगने से जमीन बुरबुरी हो जाती है, इससे भूस्खलन का भी खतरा बढ़ता है। इससे पहले शीतकाल में जंगलों में आग लगने की घटनाएं इक्का-दुक्का ही सामने आती थीं। इस बार शीतकाल में जंगलों की आग लगने की घटना से वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की घटनाओं में अराजक तत्वों का हाथ है। जंगलों में आग लगाने वाले 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन तत्वों का पता लगाया जा रहा है। पता लगते ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिटकुल पॉवर हाउस के पास जंगल में लगी आग बुझा ली गई है। - बीएस शाही डीएफओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed