{"_id":"6738f0a850a5e5c23300c3a4","slug":"final-publication-of-electoral-rolls-will-happen-next-year-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-111176-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अगले साल होगा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अगले साल होगा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन
Sun, 17 Nov 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के तीनों विकासखंडों में ग्राम पंचायत की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य की संशोधित तिथियां निर्धारित हो गईं हैं। डीएम आशीष भटगांई ने बताया कि 17 जनवरी को नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि 25 नवंबर तक संगणक घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। 26 से 29 नवंबर तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की पांडुलिपियां तैयार कर 30 नवंबर को जमा कराई जाएंगी। एक से 28 दिसंबर तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की डाटा एंट्री होगी। 29 और 30 दिसंबर को नामावलियों की प्रति मतदान केंद्रों में जन सामान्य के निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। एक से सात जनवरी 2025 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 17 जनवरी को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामावलियों के पुनरीक्षण की तिथि एक जनवरी निर्धारित की गई है। नामावली में एक जनवरी को 18 वर्ष पूरे करने वालों के नाम शामिल किए जाएंगे। पुनरीक्षण के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिन भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।