फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   fficials Trauma Center, Blood Bank to inspect the building

अधिकारियों ने ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक भवन का निरीक्षण किया

Sat, 25 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 25 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
fficials Trauma Center, Blood Bank to inspect the building
ट्रामा सेंटर के भवन का निरीक्षण करते अधिकारी।  - फोटो : अमर उजाला
 जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल के समीप बने ब्लड बैंक और ट्रामा सेंटर के भवनों का निरीक्षण किया। टीम ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के समीप तीन साल पहले लाखों की लागत से ब्लड बैंक और ट्रामा सेंटर के संचालन के लिए भवनों का निर्माण किया गया है। लेकिन आज तक इनका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ट्रामा सेंटर और ब्लड बैंक के भवनों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उनको कुछ कमियां मिली थी। इसको देखते हुए डीएम ने उपजिलाधिकारी को जांच टीम गठित कर भवनों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


इस निर्देश के बाद शनिवार को एसडीएम श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भवन का निरीक्षण किया। दोनों भवनों के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed