{"_id":"65b7dbf2a557cebf4f0f0d44","slug":"father-and-son-accused-of-deadly-attack-arrested-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-103957-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जानलेवा हमला करने के आरोपी पिता-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जानलेवा हमला करने के आरोपी पिता-बेटा गिरफ्तार
Mon, 29 Jan 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस ने झिरौली थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता-बेटा हैं। 19 जनवरी को मटियाली (बागेश्वर) निवासी कृष्णानंद ने झिरौली थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उसके (वादी) भांजे पवन के साथ 15 जनवरी की शाम पगना में तारा दत्त नैनवाल और उनके बेटे विजय ने जान से मारने की नीयत से घायल कर दिया। उसका एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा है।
झिरौली थाने में आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि थानाध्यक्ष उमेश सिंह रजवार की टीम ने सोमवार को ग्राम पगना से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त हथियार और बोलेरो वाहन बरामद किया गया है। सीओ अंकित कंडारी ने बताया है कि जांच के दौरान मुकदमे में धारा 307 की बढ़ोतरी की गई है। घायल पवन आरोपियों का वाहन चलाता था। 15 जनवरी को वह वाहन स्वामी से रुपये मांगने गया था। आरोप था कि रुपये देने के स्थान पर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।