{"_id":"589e0e344f1c1b29383786f9","slug":"facilities-like-soldiers-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवानों की तरह सुविधाएं देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवानों की तरह सुविधाएं देने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना की पैरा मिलिट्री फोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति ने केंद्र में पैरामिलिट्री मंत्रालय का अलग से गठन कर सेना के जवानों की तरह सुविधाएं देने की मांग की है। समिति का कहना है कि समान कार्यों के बावजूद उन्हें सेना की तरह सुविधाएं न देना न्यायोचित नहीं है। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति के बागेश्वर जिला अध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी सहित अन्य सदस्यों ने कहा है कि अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी सेना की तरह देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद अर्द्धसैनिक बलों की मूल सुविधाओं, वेतन भत्तों को केंद्रीय सिविल सर्विस से जोड़ा गया है। आर्म्ड फोर्सेज की तरह कार्य होने से उन्हें भी समान सुविधाएं, वेतन भत्ता दिया जाना चाहिए। समिति ने केंद्र में पैरामिलिट्री का अलग से गठन करने, हर राज्य में पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड का निदेशालय, हर जिले में बोर्ड का कार्यालय, समान रैंक समान वेतन, पुरानी स्कीम पेंशन रूल 1972 को लागू करने, पैरामिलिट्री सर्विस एवं पेंशन नियम सीसीएस नियमों से अलग करने, मेडिकल सुविधा, भारतीय सेना की तरह पैरामिलिट्री फोर्सेज में भी ब्लड रिलेशन की भर्ती करने की मांग प्रमुखता से उठाई है। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण सिंह, प्रकाश सिंह, नारायण सिंह, उम्मेद सिंह, हरि राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन