फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   EVM data will start work today

ईवीएम मशीन का डाटा कार्य आज से होगा शुरू

Mon, 08 Aug 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 08 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा सामान्य निर्वाचन के प्रयोगार्थ जिले में उपलब्ध ईवीएम मशीन का ऑनलाइन डाटा कार्य का शुभारंभ नौ अगस्त से शुरू करने के लिए राजनीतिक दलों की बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में जानकारी दी गई कि डाटा कार्य ऑनलाइन 18 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। अपर जिलाधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसएस जंगपांगी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि चुनाव में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने ईवीएम मशीन का ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन


बैठक में राजकीय पालिटेक्निक कांडा के तकनीशियनों ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को 450 बैलेट यूनिट और 450 कंट्रोल यूनिट की मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन डाटा एंट्री की जानकारी दी। एडीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से नौ से 18 अगस्त तक के ईवीएम मशीन के ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऑनलाइन डाटा एंट्री प्रकिया के तहत मशीन की स्थिति, किस जिले में क्या उपलब्ध है और किस बूथ में इसका उपयोग किया जा रहा है की जानकारी मालूम की जा सकेगी। बैठक में तहसीलदार खुशबू आर्या, कांग्रेस प्रतिनिधि किशन सिंह कठायत, भाजपा प्रतिनिधि मथुरा प्रसाद, सपा प्रतिनिधि दीवान सिंह मलड़ा, बसपा प्रतिनिधि सुंदर स्यूनेवाल, सहायक जिला निर्चाचन अधिकारी डीसी आर्या और राजकीय पालिटेक्निक कांडा के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed