फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Every problem of merchants will be resolved

व्यापारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा

Sun, 22 Apr 2018 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Sun, 22 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Every problem of merchants will be resolved
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का सम्मेलन और नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का सम्मेलन और नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश सरंक्षक बाबू लाल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। 

विज्ञापन



प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला सम्मेलन के मुख्य अतिथि एसपी रामचंद्र राजगुरु रहे। सम्मेलन में प्रदेश संरक्षक गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों की सुरक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाया जाना जरूरी है। प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा ने सभी व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बलवंत नेगी ने कहा कि जिला और तहसील कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ ही छोटे कस्बों में भी संगठन की कार्यकारिणी गठित की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रांतीय पदाधिकारियों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष बलवंत नेगी और महामंत्री अनिल कार्की को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर प्रदेश कमेटी कोषाध्यक्ष एनसी तिवारी, जिला प्रभारी मनोज अरोरा, प्रदेश महामंत्री शेखर पांडे, नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन ममगाई, तारा कपकोटी, अखिल जोशी, विपिन गुप्ता, लक्ष्मी किरमोलिया, शशि थापा, नरेंद्र खेतवाल, अनुम साह, नूतन साह, देवेंद्र अधिकारी, गोविंद जगाती, उमेश लाल साह, गौरव कठायत, नवीन लाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed